{"_id":"6a9595cb181ccc19f303c788","slug":"two-day-volleyball-tournament-concludes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152814-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। शिवाजी कॉलेज में 29 और 30 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय वेस्ट डिस्ट्रिक्ट जूनियर एवं सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 24 पुरुष और 13 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। डीएम (वेस्ट) हरि कल्लिक्कट (आईएएस) और डीसीपी (वेस्ट) हरेश्वर वी स्वामी (आईपीएस) मुख्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दिल्ली ओलंपिक संघ के सीईओ कुलदीप वत्स मुख्य अतिथि तथा दिल्ली ओलंपिक संघ की अध्यक्ष सरोज शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और युवाओं को नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।
जूनियर बालक वर्ग में यूके वॉलीबॉल एकेडमी ने पहला, एमएम एकेडमी ने दूसरा और कोलंबिया फाउंडेशन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में भी यूके वॉलीबॉल एकेडमी विजेता रही, जबकि ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे और कमल मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर पुरुष वर्ग में एमएम क्लब चैंपियन बना। आरएसवी क्लब दूसरे और शिवाजी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर महिला वर्ग में कियान क्लब ने खिताब जीता, जबकि आईजीआई कॉलेज दूसरे और शिवाजी कॉलेज संयुक्त तीसरे स्थान पर रहा।