फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two day seminar starts for industry and trade section

उद्योग एवं व्यापार वर्ग के लिए दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने भोड़ाकलां ब्रह्माकुमारीज ओम् शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) में उद्योग एवं व्यापार जगत के  लोगों के लिए दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आने का बहुत मन होता था, आज पहली बार आकर बहुत अच्छा लग। अगर आध्यात्मिकता से जुड़ जाए, तो समाज की भ्रांतियां दूर होती है।

विज्ञापन


कार्यक्रम संचालन ओआरसी की बीके मधु ने किया। कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इंवेस्टर क्लब के संस्थापक भ्राता आरएन लखोटिया ने कहा कि जब यहां से वापिस जाए, तो कुछ सीखकर जाए। जिसे निरंतरजीवन में अपना सके। नैतिकता व ईमानदारी से सच्ची सफलता मिलती है।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू राजस्थान से बीके गीता ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। आज व्यापार के क्षेत्र का वैश्विकरण होने के कारण अनेक चुनौतियां बढ़ी हैं। ब्रह्माकुमारीज के मुख्य सचिव राजयोगी भ्राता ब्रजमोहन ने कहा कि व्यक्ति अपना भाग्य स्वयं लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज में जीवन को नया आयाम मिलता है। यहां पर दी जाने वाली शिक्षा मूल पुरातन देवी-देवताओं की संस्कृति से जोड़ती है।

दिल्ली के उद्योगपति भ्राता आरएन ग्रोवर ने अपने अनुभव बताये। जब मैं पहली बार माउंट आबू राजस्थान गया, तो वहां प्रबंधन को देखकर बहुत प्रभावित हुआ। 
फरीदाबाबाद से बीके ज्योति ने सबको राजयोग का अनुभव कराया। बहादुरगढ़ से बीके सुरेंद्र ने सभी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed