{"_id":"6a19b3bd30ef65c2ac040daf","slug":"two-day-national-festival-on-200-years-of-hindi-journalism-at-ignca-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138591-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईजीएनसीए में 200 वर्षों की हिन्दी पत्रकारिता पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईजीएनसीए में 200 वर्षों की हिन्दी पत्रकारिता पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव
विज्ञापन
-स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण
-ऐतिहासिक पत्रों और कलम के पुरखों की लगेगी चित्र प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
हिन्दी पत्रकारिता अपनी दो सौ वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा का उत्सव मनाने जा रही है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) और भोपाल के माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव आज यानी 30 मई से लेकर कल यानी 31 मई को आईजीएनसीए परिसर के समवेत सभागार में आयोजित होगा। आयोजन में स्मारक डाक टिकट एवं प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण होगा। वहीं, हिन्दी पत्रकारिता 200 साल की महागाथा स्मारक ग्रंथ का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं, इस दौरान हिन्दी पत्रकारिता की दो शताब्दी की यात्रा के अग्रणी समाचारपत्रों, पत्रिकाओं और युग निर्माता संपादकों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी राष्ट्रीय महोत्सव के मुख्य अतिथि भारत के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण का लोकार्पण करेंगे। वहीं, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव स्मारक ग्रंथ का विमोचन करेंगे। स्मारक ग्रंथ का सम्पादन विजयदत्त श्रीधर और डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने किया है।