फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-day international conference on Indian knowledge system in Delhi

Delhi: भारतीय ज्ञान पद्धति पर होगा दो दिवसीय सम्मेलन, 39 देशों के 85 शिक्षाविद लेंगे हिस्सा

Wed, 29 Nov 2023 08:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Nov 2023 08:14 AM IST
सार

भारतीय ज्ञान पद्धति पर दिल्ली में दो दिवसीय अतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से 4-5 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 39 देशों के 85 वरिष्ठ शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Two-day international conference on Indian knowledge system in Delhi
भारतीय ज्ञान पद्धति पर होगा दो दिवसीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय ज्ञान पद्धति पर दिल्ली में दो दिवसीय अतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से 4-5 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 39 देशों के 85 वरिष्ठ शिक्षाविद हिस्सा लेंगे और भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, योग, शास्त्रीय संगीत और आयुर्वेद जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से विदेशी विद्वानों का ध्यान भारतीय ज्ञान पद्धति की तरफ आकर्षित करना उद्देश्य है।

विज्ञापन


आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉनफ्रेंस के माध्यम से बताया कि होटल पार्क में सुबह 10 बजे से सम्मेलन शुरू होगा, जिसे ज्ञान भारती नाम दिया है। इसमें भारतीय भाषा, विज्ञान, आयुर्वेद विशेषज्ञ, आईआईएम समेत दुनियाभर की दर्जनों विश्वविद्यालयों के विद्वान शामिल होंगे। दुनियाभर में भारतीय ज्ञान पद्धति के प्रचार प्रसार को लेकर आने वाली चुनौतियों और इसके समाधान पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। दोनों चर्चा में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


 इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय, आयुर्वेद औषधि निर्माण संस्थान, भारतीय पुस्तक प्रकाशन संघ, फिक्की, सीआईआई समेत दूसरे कई महत्वपूर्ण संस्थान सम्मेलन में भागीदारी निभाएंगे। हरिद्वार का देव संस्कृति विद्यालय सम्मेलन में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा। तमाम देशों के शैक्षणिक संस्थानों के विभागाध्यक्ष इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसमें यूरोप, अमेरिका, रूस और मध्य एशिया के कई देशों के विद्वान शामिल रहेंगे। डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि आईसीसीआर इस सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed