फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two criminals arrested in police encounter, both shot in the leg

Delhi Crime: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों को पैर में लगी गोली; लूट के मामले में वांछित थे

Sun, 29 Dec 2024 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि जिले की ऑपरेशन सेल की टीम को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। कई टीम दोनों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Two criminals arrested in police encounter, both shot in the leg
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम जिला पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके में रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहित कपूर और रिंकू के रूप में हुई है। बदमाशों पर दिल्ली और मध्य प्रदेश में 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें दिल्ली और मध्य प्रदेश के सात लूट के मामले में दोनों वांछित थे। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि जिले की ऑपरेशन सेल की टीम को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। कई टीम दोनों की तलाश कर रही थी। 29 दिसंबर तड़के करीब 4:30 बजे पंजाबी बाग के मादीपुर के सीमेंट साइडिंग क्षेत्र के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को देखा और उन्हें रुकने के लिए कहा। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। बदमाशों की गोली एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां इनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित कपूर द्वारका जिले का जबकि रिंकू ख्याला थाने का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed