फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plot hatched to stage

Delhi NCR News: डेढ़ करोड़ का कर्ज उतारने के लिए रची 44 लाख की लूट की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
-कबाड़ कारोबारी बेटे ने पूछताछ में बताया, काम में धोखा मिलने के बाद बढ़ा कर्ज
विज्ञापन

-लूट का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के राम नगर इलाके में 44 लाख रुपये की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में बदमाश बाइक सवार को रोककर पिस्टल के बल पर रुपयों से भरा बैग लूटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में इस मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए कारोबारी के बेटे प्रंजय तिवारी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज था। वह भी कबाड़ के कारोबार से जुड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कारोबार में उसके साथ धोखा हुआ था, जिसके बाद उस पर कर्ज बढ़ता चला गया। पुलिस के मुताबिक कर्ज के बोझ से परेशान आरोपी ने 44 लाख रुपये की लूट की योजना बनाई। उसे उम्मीद थी कि इस रकम से उसके कर्ज का बड़ा हिस्सा कम हो जाएगा। रकम कबाड़ के कारोबार के लेनदेन से जुड़ी थी और इसे एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था। वारदात के दौरान बाइक सवार पीड़ित को रास्ते में रोका गया और पिस्टल के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों की पहचान के लिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही लूटी गई रकम की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed