फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two constables made example to return 12 lacs rupees found on road in delhi

हवलदारों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर पड़े मिले 12 लाख के नए नोट को थाने में जमा कराया

Fri, 13 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
two constables made example to return 12 lacs rupees found on road in delhi
Delhi Police
गांधी नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के दो हवलदारों ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की जिससे पूरी पुलिस फोर्स का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को पुश्ता रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान दोनों हवलदारों को लाल रंग का एक संदिग्ध लावारिस बैग पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


बैग को अपने कब्जे में लेकर जैसे ही दोनों ने खोला, उनकी आंख खुली की खुली रह गई। बैग में दो-दो हजार रुपये के 12 लाख रुपये के नए नोट मौजूद थे। दोनों ने पहले को नोट के मालिक को खुद ही ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बाद में ईमानदारी का परिचय देते हुए बरामद सारे रुपयों को माल खाने में जमा करा दिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने दोनों की ईमानदारी से खुश होकर उन्हें इनाम देने की घोषणा की। शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि हवलदार मनमोहन व संजीव कुमार गांधी नगर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में भरे हुए थे दो-दो हजार के 600 नोट

two constables made example to return 12 lacs rupees found on road in delhi
दोनों बृहस्पतिवार दिन में बाइक से पुश्ता रोड पर पेट्रोलिंग पर थे। इस बीच उन्होंने लाल रंग का एक संदिग्ध बैग पड़ा हुआ देखा। बैग को एक बच्चा उठाने ही वाला था। दोनों ने बच्चे को रोककर खुद बैग उठाया। बैग को खोलकर देखा तो उसमें दो-दो हजार के 600 नोट बरामद हुए।

मनमोहन व संजीव ने आसपास बैग के मालिक को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं मिला। बैग में भी उसके मालिक की पहचान का कोई कागज नहीं था। दोनों रुपयों से भरा बैग लेकर थाने आ गए।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंच गए। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद रकम को थाने के मालखाने में जमा कर दिया गया। दोनों हवलदारों की इमानदारी के लिए उन्हें इनाम देने की घोषणा की गई। फिलहाल नोटों के लिए अभी किसी भी शख्स ने दावा नहीं किया है। पुलिस उसके मालिक की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed