फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two communities face to face over construction work in Hapur

UP: निर्माण कार्य को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, न्यायालय के आदेश के बाद नहीं थम रहा विवाद; जानें पूरा मामला

Fri, 21 Mar 2025 10:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Mar 2025 10:34 PM IST
सार

नौ मार्च को मेरठ निवासी विकास त्यागी और गढ़ नगर निवासी हासिम के बीच स्याना चौराहे के निकट स्थित 60 वर्ग गज भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ही पक्ष न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए जमीन को अपना बताते हुए कब्जे का दावा कर रहे थे। 

विज्ञापन
Two communities face to face over construction work in Hapur
निर्माण कार्य को लेकर दो समुदायों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़मुक्तेश्वर नगर के स्याना चौराहे के पास पुराने बिजली घर के पास स्थित करीब 60 वर्ग गज भूमि पर मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब दो सप्ताह पहले पुलिस हुए विवाद को पुलिस ने शांत कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम दूसरे पक्ष ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। 

विज्ञापन


नौ मार्च को मेरठ निवासी विकास त्यागी और गढ़ नगर निवासी हासिम के बीच स्याना चौराहे के निकट स्थित 60 वर्ग गज भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ही पक्ष न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए जमीन को अपना बताते हुए कब्जे का दावा कर रहे थे। उस समय भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। शुक्रवार की देर शाम हासिम पक्ष के लोग न्यायालय के आदेश का हवाला देकर इस भूमि पर निर्माण कराने पहुंच गया। 
विज्ञापन


मौके पर निर्माण सामग्री और कामगारों को लेकर पहुंचा दिया गया। इस सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। दोनों ही पक्ष जमीन को अपनी बताने लगे, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रूकवा दिया और दोनों ही पक्षों को शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोई भी पक्ष न्यायालय के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका है। फिलहाल निर्माण कार्य रूकवा दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed