फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children got burnt after coming in contact with a high tension wire

Delhi: हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो मासूम झुलसे, मकान की छत पर खेल रहे थे दोनों; अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Jun 2025 10:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Jun 2025 10:49 AM IST
सार

बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को लक्ष्मी पार्क के सैनिक कालोनी में दो बच्चों के हाईटेंशन तार के चपेट में आकर घायल होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Two children got burnt after coming in contact with a high tension wire
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : adobe stock

विस्तार

नांगलोई इलाके में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो मासूम झुलस गए। परिवार वालों ने घायल दोनों बच्चों को तुरंत पास से अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बच्चों की पहचान 10 साल के सूर्यांश और ऋतिक के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों मकान की छत पर खेल रहे थे। 

विज्ञापन


बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को लक्ष्मी पार्क के सैनिक कालोनी में दो बच्चों के हाईटेंशन तार के चपेट में आकर घायल होने की सूचना मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार और आस पास के लोग बच्चों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि सूर्यांश 35 फीसदी और ऋतिक 19 फीसदी झुलस गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत में सुधार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed