फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children died due to drowning in water in Jhansi Bamaur

योगेश-राज की मौत: दोनों एक साथ बिना बताए घर से निकले थे बाहर, फिर साथ में ही ली अंतिम सांस, गम में सूना पड़ा गांव

Thu, 02 Jun 2022 09:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरसराय (झांसी)। 
अमर उजाला ब्यूरो, गुरसराय (झांसी)।  Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jun 2022 09:21 PM IST
सार

झांसी के ब्लॉक बामौर के गांव सिंगार में ग्यारह वर्षीय योगेश और नौ वर्षीय राज बिजली न आने पर घर वालों को बिना बताए नहाने के लिए खेत पर बने तालाब पर चले गए। अधिक गहरे पानी में जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले। 

विज्ञापन
Two children died due to drowning in water in Jhansi Bamaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के गुरसराय क्षेत्र के सिंगार गांव में खेत पर बने तालाब में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकलवाए गए। 

विज्ञापन


ब्लॉक बामौर के अंतर्गत आने वाले गांव सिंगार में सुदेश परिहार का ग्यारह वर्षीय बेटा योगेश और अरविंद परिहार का नौ वर्षीय बेटा राज सुबह 11 बजे गांव में बिजली न आने पर घर वालों को बिना बताए नहाने के लिए खेत पर बने तालाब पर चले गए। दोनों चचेरे भाई थे। वहां नहाने के दौरान गहराई में जाने पर वे डूब गए। दोपहर एक बजे तक दोनों घर नहीं लौटे। जिस पर घर वालों ने बच्चों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि बच्चों को गांव के पास बने खेत तालाब की ओर जाते देखा गया है। जानकारी होने पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी खेत तालाब पर पहुंचे। वहां बच्चों के कपड़े तालाब के पास पड़े हुए थे। एक बच्चे का शव पानी में उतरा रहा था। यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तालाब में कूदकर बच्चों के शव बाहर निकाले और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी होते ही गुरसराय थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल बच्चों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुदेश परिहार का योगेश इकलौता बेटा था। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिवार सहित गांव में गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed