फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two children came under school bus tyres, one dead and another injured

फुटबॉल उठाने गए दो मासूमों को स्कूल बस ने मारी टक्कर तो हुई एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Apr 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Apr 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
two children came under school bus tyres, one dead and another injured
football

राजधानी में गाड़ियों के नीचे आ कर बच्चों की मौत की खबरे आए दिन आती रहती हैं। इस बार तो एक स्कूल बस ने ही 12 साल के मासूम की जान ले ली।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली के चानक्यपुरी इलाके में 12 वर्षीय और एक 10 वर्षीय मासूम फुटबॉल खेल रहे थे। बॉल ब्रिटिश स्कूल के पार्किंग एरिया में जा गिरी जिसे लेने बच्चे वहां पहुंचे और ड्राइवर की लापरवाही के कारण 12 साल के मासूम की मौत हो गई और 10 साल के बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डीसीपी मधुर वर्मा की का कहना है कि बस ड्राइवर रेशम पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। म़तक राहुल और उसका दोस्त जगदीश दोनों ही विवेकानंद कैंप के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने बताई आपबीती

पुलिस का कहना है कि शाम 5.15 बजे जगदीश और राहुल रिजल मार्ग पर फुटबॉल खेल रहे थे। इसी रोड पर ब्रिटिश स्कूल का पार्किंग एरिया भी बना हुआ है।

खेलते-खेलते एक बच्चे ने फुटबॉल को मारा तो वो जाकर पार्किंग में जा गिरी। राहुल और जगदीश बॉल लेने पहुंचे। उसी वक्त स्कूल बस छात्रों को घर छोड़ कर वापस आ रही थी।

रेशम पाल का कहना है कि वो बस पार्क कर रहा था तभी अचानक बच्चे बॉल लेने बस के सामने आ गए। बस की हाइट के कारण वो बच्चों को देख नहीं पाया और उनको टक्कर लग गई। बच्चों के रोने की आवाज आई तो बस को पीछे लिया लेकिन उससे पहले ही वो बस के टायर के नीचे आ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed