फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two child eats rat killing medicine, sick.

चूहा मारने की दवा खाने से बेहोश हुए मासूम

Sun, 31 Aug 2014 06:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 31 Aug 2014 06:45 AM IST
विज्ञापन
Two child eats rat killing medicine, sick.

फरीदाबाद के बीके अस्पताल इमरजेंसी में शनिवार दोपहर जहर खाने से गंभीर हुए दो बच्चों को लाया गया। काफी देर तक बच्चों को इलाज न मिलता देख गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी इसके बाद इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन


जवाहर कॅलोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह घर पर उसके ढाई साल के बेटे काके और एक साल के सोनू आपस में खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों ने घर पर रखी चूहे मारने की दवा खा ली।
विज्ञापन


थोड़ी देर में जब बच्चों का शोर बंद हो गया तो उसने अंदर जाकर देखा। जहां दोनों बेहोश हालत में पड़े थे। जिसके बाद वह दोनों को बीके इमरजेंसी में ले आया। बलविंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों को दोपहर 12:30 बजे अस्पताल लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ ने बच्चों के स्ट्रेचर को बाहर धकेल दिया। आरोप है कि इसकी शिकायत जब उसने मौके पर मौजूद डॉक्टर से की तो उसने भी अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पर हंगामे के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया।


प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। बच्चों का इलाज किया जा रहा है। छोटे बच्चे को होश आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed