फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Bulgarian people arrested over using skimming devices in ATM

पुलिस ने बुल्गारिया के दो नागारिकों को किया गिरफ्तार, एटीएम कार्ड क्लोन कर निकालते थे पैसा 

Tue, 28 May 2019 09:46 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 28 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two Bulgarian people arrested over using skimming devices in ATM
एटीएम - फोटो : Social Media ( file photo)

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने बुल्गारिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनको एशिया की सबसे महंगी खान मार्केट में एटीएम मशीन में स्कीमिंग डिवाइस लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हर बार भारत से 200 से ज्यादा एटीएम कार्ड क्लोन करके ले जाते थे और यूरोप आदि देशों में क्लोन किए गए एटीएम कार्ड से पैसे निकालते थे। आरोपी इससे पहले तीन से चार बार भारत आ चुके हैं। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुल्गारिया निवासी तस्वेटेलिन एंजेलोव (37) और रूसलाइन (42) के रूप में हुई। ये बुल्गारिया की राजधानी सोफिया के रहने वाले हैं। एंजेलोव को स्कीमिंग डिवाइस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसने खान मार्केट स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ में स्कीमिंग डिवाइस लगा दी थी। इस दौरान एटीएम बूथ खराब हो गया। 
विज्ञापन


एटीएम बूथ को ठीक करने वालों को मौके पर बुलाया गया। एटीएम ठीक कर रहे इंजीनियर ने एटीएम की बोर्ड पर स्कीमिंग डिवाइस लगी देखी। एटीएम की बोर्ड के ऊपर कैमरा लगा हुआ था। इसके बाद तुगलक रोड थाना पुलिस को सूचना दी गई। तुगलक रोड थानाध्यक्ष गोविंद चौहान की देखरेख में एसआई सुनील कुमार और एसआई योगेंद्र कुमार की टीम ने एटीएम बूथ के पास घेराबंदी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एंजेलोवा जैसे ही स्कीमिंग डिवाइस को लेने आया गार्ड ने बूथ का शटर बंद कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी एंजेलोवा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद आईपी एक्सटेंशन में स्थित पार्क इन होटल से इसके साथी रूसलाइन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह इससे पहले तीन से चार बार भारत आ चुके हैं। अभी वह दो सप्ताह पहले भारत आए थे। इनके से करीब 287 खाली एटीएम कार्ड और करीब 60 क्लोन किए गए कार्ड बरामद किए गए हैं। 

ऐसे करते थे ठगी

आरोपी एटीएम बूथ में जाते थे। एटीएम बूथ में जहां कार्ड को स्वैप करते हैं ये वहां स्कीमिंग डिवाइस लगा देते थे। इससे पीड़ित के एटीएम कार्ड के डाटा को कॉपी कर लेते थे। साथ में ही ये एटीएम के की बोर्ड के ऊपर ऐसी जगह कैमरे को लगा देते थे जहां से पिन कोड कैमरे में कैद हो जाता था।

आरोपी स्कीमिंग डिवाइस से डाटा को खाली एटीएम कार्ड में कॉपी कर लेते थे। आरोपियों के पास पासवर्ड होता था इसलिए ये आसानी से क्लोन किए गए एटीएम कार्ड से पैसे को निकाल लेते थे। 

बुल्गारिया के नागरिक पहली बार पकड़े गए हैं

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुल्गारिया के नागरिक पहली बार पकड़े गए हैं। इससे पहले रोमानिया के नागरिक पकड़े जाते थे। ऐसा पहली बार सामने आ रहा है कि रोमानिया के बाद अब बुल्गारिया के नागरिक ठगी करने के लिए भारत आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed