{"_id":"6a4d0c892c376b94a40e7fe8","slug":"two-brothers-stabbed-in-attack-stemming-from-a-feud-one-dead-one-critically-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144578-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रंजिश में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रंजिश में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
राजपार्क इलाके की घटना, दोनों परिवारों में सालभर से चल रहा था विवाद
आरोपी परिवार के सदस्य दिल्ली पुलिस के हवलदार को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
पीड़ित परिवार ने हवलदार के मामले में शामिल होने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजपार्क इलाके में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 45 साल के महेश की मौत हो गई, वहीं उनके चचेरे भाई मुकेश (35) घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार को पकड़ा है। पहचान प्रिंस उर्फ अरुण, राहुल और भरत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के हवलदार प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसपर पीड़ित परिवार ने मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महेश अपने परिवार के साथ क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हैं। पड़ोस में रहने वाले दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही है, जिसकी वजह से चाकू से हमला किया गया। पिछले एक साल के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दो-दो मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके थे। मुकेश ने बताया कि दो जुलाई को उनके ताऊ का निधन हो गया था। परिवार वाले वहीं बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी 10 की संख्या में हमलावर आए। उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करने पर चाकू उसके जांघ में लगा। उसके भाई महेश बचाव के लिए आए तो चाकू उनके पीठ पर मार दिया।
घर बेचकर भगाना चाहता हैं आरोपी : मुकेश
घायल मुकेश ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण और उसके परिवार वाले उनके परिवार को घर बेचकर यहां से भगाना चाहते हैं। आरोपी परिवार उनके घर को खरीदकर अपने घर के साथ मिलाकर उसे बड़ा करना चाहते हैं। एक साल पहले आरोपियों ने उनकी बहन को चाकू मारा था। उसके एक माह बाद आरोपियों ने उनके भाई नरेश पर चाकू से हमला किया था। अब उनलोगों ने उनके एक भाई की हत्या कर दी और उसपर जानलेवा हमला किया है।
पहले के मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पीड़ित परिवार की ओर से सिपाही प्रदीप पर लगाए आरोपों की जांच की जा रही है। प्रदीप की इस मामले में संलिप्तता आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-विक्रम सिंह, पुलिस उपायुक्त बाहरी जिला, दिल्ली