फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers injured in CNG cylinder explosion died during treatment in Delhi

कबाड़ गोदाम बना काल: सिलेंडर ब्लास्ट से दो बेटों की मौत, खतरे में तीसरे की जिंदगी; पिता मांग रहे सलामती की दुआ

Sun, 01 Jun 2025 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूराे, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूराे, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Jun 2025 09:55 PM IST
सार

दिल्ली के यमुनापार में वर्कशॉप और गोदाम में हुए विस्फोट में घायल तीन भाइयों में से दो की मौत हो गई। अपने दो बच्चों की खोने वाली शबाना का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार वह बच्चों को याद करके बेसुध हो जा रही हैं। पिता अपने इकलौते बचे बेटे रजा की सलामति की दुआ मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Two brothers injured in CNG cylinder explosion died during treatment in Delhi
सिलेंडर ब्लास्ट मामले में दो बच्चों की मौत - फोटो : ani

विस्तार

यमुनापार के नंद नगरी इलाके में शनिवार को वर्कशॉप और गोदाम में हुए विस्फोट में घायल तीन भाइयों में से मोहम्मद अब्बास (4) और साकिब (7) की मौत हो गई। तीसरे भाई राजा (9) और गोदाम कर्मचारी अरशद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफआईआर में लापरवाही से हुई मौत की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस गोदाम मालिक इकराम, जिसके मकान में गोदाम था उसके मालिक अनीस को खोज रही है।

विज्ञापन


उत्तरी पूर्वी जिले के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि सुंदर नगरी के-ब्लाक गली नंबर-छह में 22.50 गज में तीन मंजिला इमारत बनी है। इसकी पहली मंजिल पर अफसार पत्नी शबाना, तीन बेटे अब्बास, साकिब और रजा रहते हैं। अफसार मूल रूप से बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित मोरी गेट सब्जी मंडी के रहने वाले हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए वह दो वर्ष पहले यहां आए थे। इसी मकान के भूतल पर कबाड़ का व्यवसाय करने वाले इकराम का गोदाम है। 
विज्ञापन


सीएनजी सिलेंडरों की मरम्मत काम अवैध तौर पर होता था
यहां सीएनजी सिलेंडरों की मरम्मत काम अवैध तौर पर होता था, जिससे इससे आसपास के लोग परेशान थे। शनिवार शाम यहां एक पुराने सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर गोदाम में काम कर रहे अरशद और बाहर खेल रहे अब्बास, साकिब, रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब 4:30 बजे अब्बास और सुबह करीब छह बजे साकिब की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभागों की अनदेखी से मासूमों की गई जान
यमुनापार के कई क्षेत्रों की संकरी गलियों में कबाड़ के कई गोदाम हैं। इन इलाकों में सीएनजी सिलेंडरों को भी रखा जाता है, जो अक्सर हादसों की वजह बनते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद प्रशासन अनदेखी करता है, जिसकी वजह से दो मासूमों की जान चली गई।


मां बेसुध, पिता उपचाराधीन बेटे की सलामती की मांग रहे दुआ
अपने दो बच्चों की खोने वाली शबाना का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार वह बच्चों को याद करके बेसुध हो जा रही हैं। पिता अपने इकलौते बचे बेटे रजा की सलामति की दुआ मांग रहे हैं। घर के सामने ही उनकी ससुराल है। उन्होंने बताया कि ईद के लिए बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए शबाना जाने वाली थी, लेकिन तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed