{"_id":"85a84cfc06e2f97c99b16d0d7f95d6b1","slug":"two-brothers-died-on-road-accident-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा, दो सगे भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर और एक अज्ञात एक वाहन की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह छह बजे आगरा से ग्रेटर नोएडा आते समय हुआ। पुलिस के अनुसार, हो सकता है कि नींद के कारण हादसा हुआ हो।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के बनकोई गांव निवासी नरेंद्रपाल (30) और शिवकुमार (26) कैंटर में स्क्रैप लेकर दादरी आ रहे थे। गाड़ी को नरेंद्रपाल चला रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें:दिल दहला देने वाले हादसों में चार की मौत
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर जब उनका वाहन जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंचा तो आगे जा रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनका कैंटर आगे वाले वाहन से टकरा गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
कैंटर को काटकर शवों को निकाला जा सका। नरेंद्र पाल के तीन बच्चे हैं जबकि शिवकुमार को 10 दिन पहले ही एक बेटा हुआ था। पुलिस की मानें तो कैंटर आगे जा रहे एक डंपर से टकराया था।