{"_id":"5be4a481bdec22697879c5e6","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-at-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बड़ा हादसा, दिवाली मनाकर लौट रहे दिल्ली के दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बड़ा हादसा, दिवाली मनाकर लौट रहे दिल्ली के दो भाइयों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा स्थित गांव से दिवाली मनाकर लौट रहे दिल्ली निवासी दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हिंडन नदी के पुल पर हुआ।
एक वाहन ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गए। इसके बाद पीछे से आए वाहन ने दोनों के सिर कुचल दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश में जुट गई है।
मृतक राहुल शर्मा (24) पुत्र आनंद स्वरूप शर्मा और बिट्टू शर्मा (21) पुत्र विजेंद्र शर्मा हैं। दोनों दिल्ली के थाना करावल नगर के शिव विहार इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन
राहुल एक कपडे़ की दुकान पर काम करता था और बिट्टू ड्राइवर था। नगर कोतवाल जय करण सिंह ने बताया कि दोनों तहेरे और चचेरे भाई थे और मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के लडूकी भगवानपुर गांव के रहने वाले थे।

मंगलवार को वे दिवाली मनाने के लिए गांव गए थे। देर शाम बाइक पर सवार होकर दिल्ली स्थित घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जीटी रोड पर बने हिंडन पुल पर पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया।
दोनों की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
दोनों की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।