{"_id":"66141ee15d0d9519420f56c1","slug":"two-brothers-beaten-for-not-lowering-car-headlights-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार की ये कैसी जबरदस्ती: बात नहीं मानने पर दो भाइयों को पीटा, मामला सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार की ये कैसी जबरदस्ती: बात नहीं मानने पर दो भाइयों को पीटा, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 08 Apr 2024 10:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:14 PM IST
सार
सोसाइटी निवासी विवेक भाई मयंक के साथ रविवार की देर रात अपनी कार से सोसाइटी में जा रहे थे। इस बीच सोसाइटी निवासी कुछ अन्य कार सवार सामने से आ गए। मामूली बात को लेकर हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
कार सवार युवकों की दबंगई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में पारस टियारा सोसाइटी में कार की हेडलाइट नीचे नहीं करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट कर की गई। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी निवासी विवेक भाई मयंक के साथ रविवार की देर रात अपनी कार से सोसाइटी में जा रहे थे। इस बीच सोसाइटी निवासी कुछ अन्य कार सवार सामने से आ गए। रात के समय दोनों की हेडलाइट एक दूसरे के ऊपर पड़ रही थीं। हेडलाइट नीचे नहीं करने पर दोनों में विवाद हो गया। मामले में विवेक और मयंक के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन