{"_id":"6a47c1ab4c9f2e67b10dc345","slug":"two-brothers-attacked-with-knives-after-intruders-barged-into-a-dhaba-one-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143909-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ढाबे में घुसकर दो भाइयों पर चाकुओं से हमला, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ढाबे में घुसकर दो भाइयों पर चाकुओं से हमला, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
- नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के जेजे काॅलोनी में बृहस्पतिवार शाम हमलावरों ने एक ढाबा में घुसकर मालिक तौहिद और उसके छोटे भाई सलमान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तौहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सलमान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि दोनों भाइयों की एक आरोपी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक तौहिद और उसका भाई सलमान बृहस्पतिवार शाम अपने ढाबे पर मौजूद थे। तभी करीब 10 लोग उनके ढाबे में घुस गए और दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। परिवार वालों ने दोनों घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर गए जहां तौहिद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सलमान को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सलमान के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि हमलावर ढाबे पर पहुंचे और पहले सलमान पर लाठी-डंडों से हमला किया फिर उसे बचाने आए तौहिद पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों भाइयों का एक आरोपी के साथ छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।