फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two boys from the village had murdered the salon owner for using abusive language.

Delhi NCR News: अपशब्द कहने पर गांव के ही दो लड़कों ने की थी सैलून संचालक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव में पीट-पीटकर की गई थी संचालक की हत्या, पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग
विज्ञापन

-सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने आगरा से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव में सैलून संचालक की हत्या के मामले में शामिल 17 साल के नाबालिग समेत दो आरोपी को पुलिस ने आगरा यूपी से पकड़ लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि घटना से कुछ देर पहले मृतक ने उन्हें अपशब्द कहा था, जिसका बदला लेने के लिए उनलोगों ने उसपर हमला किया। गिरफ्तार एक आरोपी की पहचान होलंबी खुर्द निवासी 18 साल के देवकरण के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 5 जून की रात महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से पुलिस को होलंबी खुर्द गांव निवासी विकास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि विकास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसके भाई नितिन ने बताया कि विकास गांव में सैलून चलाता था। रात में घर लौटने के दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस ने एक आरोपी की पहचान करने के बाद तकनीकी जांच के जरिए उसका पीछा किया और उत्तर प्रदेश के आगरा से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी देवकरण और नाबालिग सफेदी का काम करते हैं। उन्होेंने बताया कि 4 जून की रात करीब 8 बजे मृतक विकास ने उनपर कुछ टिप्पणी कर दी थी। अपमानित महसूस करते हुए दोनों ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। रात 11 बजे घर जाने के दौरान उसपर लकड़ी का एक तख्ता से हमला कर दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article