फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two boys drowned in Yamuna one drowned in a stepwell

यमुना में नहाते दो लड़के बहे, एक बावड़ी में डूबा

Mon, 20 Jul 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Two boys drowned in Yamuna one drowned in a stepwell
drowned

तिमारपुर इलाके में सिग्नेचर ब्रिज के पास शनिवार को नौ लड़कों का एक समूह यमुना में नहाने गया था। इन लड़कों की उम्र 11 से 14 साल के बीच थी। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो किशोर डूब गए। इससे सभी लड़के बुरी तरह डर गए। उन्होंने किसी को इसकी सूचना नहीं दी और अपने-अपने घर लौट गए। इससे पहले उन्होंने डूबे हुए लड़कों के कपड़े भी यमुना में फेंक दिए। 

विज्ञापन


उधर, डूबे लड़कों के परिजन अपने बच्चों की तलाश करते रहे। इधर, रविवार को एक किशोर ने हिम्मत करके लड़कों के परिजनों को हकीकत बताई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर व दमकल की टीम भी पहुंच गई। रविवार देर शाम तक दोनों लड़कों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डूबे लड़के जय (11) और पारस (14) हैं। पिता सोनू और अन्य परिजनों के साथ जय गली नंबर-6 ब्रह्मपुरी में रहता था। इसके पड़ोस में गली नंबर-7 में पिता सूरजभान व अन्य परिजनों के साथ पारस रहता था। स्कूल बंद होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घरों पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को गर्मी अधिक होने के कारण आसपास के दोस्तों ने योजना बनाई कि सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना में नहाया जाए। सभी लड़के दोपहर के समय यमुना में पहुंच गए। वहां नहाने के दौरान जय और पारस के पैर गहरे पानी में फिसल गए। इससे सभी लड़के बुरी तरह डर गए। 

उन्होंने किसी को कुछ न बताने का फैसला किया और जय व पारस के कपड़े भी यमुना में फेंक दिए। उधर, दोनों के परिजन रातभर परेशान रहे। रविवार दोपहर एक लड़के ने हिम्मत कर सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को कॉल की गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को भी बुला लिया। जय और पारस का देर शाम तक पता नहीं चला था।
 

दोस्तों संग राजा की बावड़ी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

महरौली इलाके में दोस्तों के साथ राजा की बावड़ी में नहाने आए 24 वर्षीय अतुल की डूबने से मौत हो गई। वह शनिवार को दो दोस्तों के साथ आया था। 20 घंटे बाद रविवार को गोताखोरों ने उसका शव निकाला।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ छत्तरपुर में रहने वाला अतुल एम्स में डाटा ऑपरेटर था। शनिवार शाम 4 बजे अतुल अपने दो दोस्तों अशोक और इरशाद के साथ राजा की बाबड़ी में नहाने पहुंचा। तीनों कपड़े उतारकर नहाने के लिए जाते कि अचानक अतुल और अशोक का पैर फिसल गया। 

इरशाद ने दोनों के हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह अशोक का ही हाथ पकड़ पाया। अतुल पानी में डूब गया। इसके बाद दोनों बदहवास दोस्तों ने करीबियों को घटना की जानकारी दी।

आसपास के तैराक तुरंत अतुल को तलाशने पहुंचे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। उसके बाद स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग के गोताखोरों को सूचित किया गया। शनिवार को दस घंटे में भी कामयाबी नहीं मिली। 

रविवार सुबह चारों ने फिर तलाश शुरू की। कुल 20 घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाल लिया गया। पुलिस साजिश के तहत हत्या के पहलू से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed