फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two boy drowns in canal during ganesh immersion, one mission

गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबकर 2 लड़कों की मौत, एक लापता

Sun, 03 Sep 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
two boy drowns in canal during ganesh immersion, one mission
Drowned

 गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाना नहर में डूबकर 20 वर्षीय एक युवक और 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। इस हादसे के चलते मौके पर पहुंची बोट क्लब की टीम ने दो लड़कों के शव कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बरामद कर लिए, जबकि तीसरे लड़के की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


तीनों लड़के मूर्ति विसर्जन के लिए आई एक ही टोली में मंगोलपुरी से आए थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर मूर्ति विसर्जन के लिए घाट नहीं है और इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।   
विज्ञापन

    
 बोट क्लब इंचार्ज हरीश के मुताबिक रविवार शाम को अंशू 20, दीपक 12 और रंजन 12 गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए मंगोलपुरी से अपने परिवारों और अन्य लोगों के साथ बवाना नहर के खेड़ा पुल पर पहुंचे थे। यहां पर मूर्ति विसर्जन के दौरान अंशू, दीपक और रंजन तीनों नहर के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के चलते शाम करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची बोट क्लब की टीम ने चार गोताखोरों और एक मोटर बोट की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद नहर से अंशू और रंजन अचेत अवस्था में मिल गए। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की तलाश जारी है। दीपक के पिता का नाम त्रिलोकचंद बताया गया है।      

 
मूर्ति विसर्जन के लिए बनें हैं 7 घाट       
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राजधानी दिल्ली में सात घाट बनाए हैं। जिनमें जगतपुर स्थित श्याम घाट, सिविल लाईन स्थित गीता घाट व कुदेसिया घाट, आईटीओ स्थित हाथी घाट, डीएनडी पुल स्थित मयूर विहार घाट और कालिंदी कुंज घाट शामिल हैं। बोट क्लब द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है लोग अपनी जान को जोखिम डालकर नहर पर कहीं भी मनमुताबिक मूर्ति विसर्जन न करें। इन सभी घाटों पर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा और बचाव के लिए दो-दो मोटर बोट, गोताखोर और पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed