फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two bodies with bullet injuries were found in a car in ghaziabad

मेरठ के दो युवकों की गोली मारकर हत्या, लोनी में सड़क किनारे कार में मिले शव

Sun, 30 Jun 2019 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी/मेरठ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी/मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
two bodies with bullet injuries were found in a car in ghaziabad
इसी गाड़ी में मिले शव - फोटो : ANI

कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजियाबाद रोड पर डायमंड पब्लिक स्कूल के सामने शनिवार शाम स्विफ्ट डिजायर कार में आगे की सीट पर गोली लगे शव मिले। पास खड़े ट्रक चालक ने खून से लथपथ शव देखकर पास से गुजर रही डायल 100 पुलिस को सूचना दी। एसपी ग्रामीण और सीओ समेत तीनों थानों की फोर्स पहुंची। देर रात उनकी पहचान जुनेद पुत्र हनीफ और दानिश पुत्र शरीफ निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट के रुप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी आजिम निवासी कोतवाली को भी पकड़ लिया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद रोड पर डायमंड पब्लिक स्कूल के सामने शनिवार को स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। काफी देर से खड़ी कार को देखकर एक एक ट्रक चालक पास पहुंचा तो कार की आगे की सीट पर दो युवकों के शव पड़े देखें। इसी दौरान पास से गुजर रही डायल 100 पुलिस को ट्रक चालक ने बताया। एसपी ग्रमीण नीरज जादौन, सीओ राजकुमार पांडेय समेत तीनों थानों के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार मेरठ नंबर की निकली। दोनों युवकों के शव अकड़े हुए थे। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों के शव 10 से 12 घंटे पुराने लग रहे हैं। आशंका है कि गोली मारकर हत्या कर कार को यहां लाकर छोड़ा गया होगा। फोरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मेरठ पुलिस से संपर्क कर शिनाख्त करने में जुटी है। देर रात दोनों की पहचान हो गई।
विज्ञापन


एक युवक की जेब से मिला आधार कार्ड
इसकी जांच में चालक सीट पर पड़े युवक के शव की तलाशी में एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड दानिश निवासी मेरठ के नाम पर है, लेकिन आधार कार्ड पर लगी फोटो अधिक पुराना होने के चलते दोनों युवकों से मिलान नहीं कर रही है। इससे पुलिस आशंका है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए जेब में आधार कार्ड डाला गया हो। हालांकि सीओ लोनी का कहना है कि कार के नंबर और आधार कार्ड के पते व नाम के आधार पर मेरठ पुलिस की मदद से नाम पते को वैरिफाई कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की ओर से एक गोली शीशे से होकर निकली

कार के आगे के शीशे पर चालक की ओर से एक गोली बाहर की ओर निकलने का निशान था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गोली अंदर से बाहर की ओर चली है। दोनों युवकों के कनपटी में गोली लगी है। संभवत: चालक सीट पर मिले युवक के की सिर में पीछे से गोली मारी गई है, जो माथे से निकलकर शीशे से पार हो गई है। हालांकि सीओ का कहना है कि सभी एंगलों पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और शिनाख्त के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी।

किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शाम चार बजे से गाड़ी वहां खड़ी थी। किसी ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। आशंका है कि कहीं और हत्या कर कार को यहां लाकर छोड़ा गया है। सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे कार के बारे में कुछ जानकारी हासिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed