{"_id":"6af7e05bb1f4a567cf032814","slug":"two-bodies-found-inside-a-car-in-mohan-garden-dwarka-delhi-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: द्वारका के मोहन गार्डन में कार के अंदर मिले महिला और पुरुष के शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: द्वारका के मोहन गार्डन में कार के अंदर मिले महिला और पुरुष के शव, आत्महत्या की आशंका
Sat, 14 Nov 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में एक व्यक्ति और एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव एक कार के अंदर मिले। यह घटना 11 नवंबर को हुई।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि मोहन गार्डन में एक कार के अंदर एक व्यक्ति और एक महिला बेहोश पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सुल्तानपुरी, नई दिल्ली निवासी सुरेंद्र (उम्र 46 वर्ष) और मोहन गार्डन निवासी गीता (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र पिछले 15 वर्षों से दिल्ली होम गार्ड्स में अस्थायी तौर पर कार्यरत थे और वर्तमान में जहांगीरपुरी में तैनात थे। वे सुल्तानपुरी में रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी (जो गृहिणी हैं) और दो बेटे हैं।
मृतका गीता के परिवार में दो बेटे हैं। गौरतलब है कि गीता के पति की भी हाल ही में 17 अक्तूबर को शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
