संसद की पढ़ाई में बीमार हो गए दो सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण शिविर में जब भाजपा दिग्गजों ने नये सांसदों की क्लास लेनी शुरू की, तो कई सांसदों की सांसें फूलने लगीं। दरअसल, इस क्लास की हालत भी बिल्कुल स्कूल की तरह थी, सबको डर था कि कहीं किसी सवाल का गलत जवाब न दे दें।
इसी चक्कर में सांसद अश्विनी चोपड़ा को इतनी घबराहट हुई कि उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। जबकि दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को वायरल हो गया। बीजेपी की ओर से बताया गया कि अश्विनी को घबराहट हुई और प्रवेश वर्मा को वायरल। सीएमओ के आदेश पर दोनों का चेकअप करके दवा दी गई।a
और जब दी गई गुड स्टूडेंट बनने की सलाह
सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि मनुष्य यदि विद्यार्थी बनकर सीखे तो गलतियां कम होती हैं। दो दिन की ट्रेनिंग में यह बताया गया कि एक सांसद देश के लिए क्या अच्छा कर सकता है।
जबकि हुकुम सिंह ने कहा कि उन्होंने सीखा कि संसद में काम करने की क्या व्यवस्था है। रविवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने सांसदों को सोशल मीडिया का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश का बहुत बड़ा वर्ग फेसबुक और ट्विटर से जुड़ा है।
इसलिए वर्तमान समय में आप इससे भाग नहीं सकते। यदि किसी नेता को 20 से 35 वर्ष तक के लोगों से जुड़ना है तो इससे अच्छा माध्यम और कुछ नहीं है।