फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two bike-riding miscreants hit head of an ice-cream vendor In Govindpuri

दिल्ली में बीच सड़क फायरिंग: किसी और को आए थे मारने, आइसक्रीम वेंडर के सिर में लगी गोली; हालत गंभीर

Fri, 06 Sep 2024 09:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 09:02 AM IST
सार

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना वीरवार रात 10:00 बजे  आनंदमयी  मार्ग पर हुई। आनंदमयी मार्ग पर लेफ्ट  दिशा में गोविंदपुरी थाना इलाका है जबकि राइट  दिशा में कालकाजी थाना इलाका है।

विज्ञापन
two bike-riding miscreants hit head of an ice-cream vendor In Govindpuri
आइसक्रीम वेंडर के सिर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश मारने  किसी और को आए थे , मगर गोली वहां खड़े आइसक्रीम वेंडर के सिर में जा लगी। उस समय आईसक्रीम वेंडर मोबाइल फोन पर परिजनों से बात कर रहा था। आईसक्रीम वेंडर को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है ,जहां उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है की बाइक सवार बदमाशो ने चेहरा ढका हुआ था और मौके पर दो से तीन राउंड फायरिंग की है।  पुलिस को मौके से एक खोल मिला है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है , हालांकि बाइक सवार बदमाशों का शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक कोई सुराग हाथ में लगा था।  घटना की सूचना के बाद दक्षिण पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोविंदपुरी थाना इलाका में जग्गा नाम का व्यक्ति रोड पर पानी सप्लाई की दुकान चलाता है । उस समय जगा व उसका बेटा करण दुकान पर ही थे।  तभी  बाइक पर सवार दो बदमाश तुगलकाबाद  की तरफ से आए और जग्गा की दुकान की तरफ के राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों का निशाना चूक गया और गोली वहां खड़े आइसक्रीम वेंडर के सिर में जा लगी।  गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।  उसे तुरंत एम्स के ड्रामा सेंटर में ले जाया गया।   फायरिंग वाली जगह पर शाम के समय काफी लोगो की भीड़ रहती है । यहां सब्जियों की दुकान भी लगती है और बस स्टैंड भी है । तिगड़ी, संगम विहार, अंबेडकर नगर व बदरपुर की तरफ जाने वाले लोग यहीं से बस पकड़ते हैं।  गोली चलते ही लोग इधर भागने लग गए थे।


बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश जगा के बेटे करण को मारने आए थे , मगर गोली आईसक्रीम वेंडर को जा लगी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह तक यह पुष्टि नहीं की थी कि बदमाश किसको करने आए थे। दूसरी तरफ जग्गा ने बदमाशों से किसी तरह की रंजिश या कहासुनी होने की बात से इनकार किया है , मगर बताया जा रहा है की जगा के बेटे करण का कुछ लोगों से चार-पांच दिन से विवाद चल रहा था।  दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed