{"_id":"5d7a3aca8ebc3e93b147b85d","slug":"two-bike-rider-looted-three-lakh-rupees-of-jewellery-through-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पांव छूए, फिर बुजुर्ग को बाइक पर बैठाया, और लूट लिए तीन लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पांव छूए, फिर बुजुर्ग को बाइक पर बैठाया, और लूट लिए तीन लाख के गहने
Thu, 12 Sep 2019 06:22 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से ठगी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीलखा रोड पर बुधवार दोपहर बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने करीब तीन लाख रुपये के गहने लूट लिए। बदमाशों ने परिचित बताते हुए अपनी बाइक पर महिला को बैठा लिया था। घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। देर शाम तक कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव गांव निवासी राजवती (70) ने बताया कि बुधवार दोपहर वह कस्बे में स्थित एक बैंक के लॉकर में गहने रखने गई थीं। किसी कारण से गहने बैंक में नहीं रख पाई और अकेली ही बैंक से पैदल घर को लौट रही थीं। उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने वहां रुककर राम-राम करके पैर छुए और अपने गांव की ही बताते हुए बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
बदमाश दनकौर के रीलखा रोड पर गहने से भरा बैग छीनकर महिला को बाइक से गिराकर भाग गए। बाद में पीड़िता लोगों को मदद से दनकौर कोतवाली पहुंची और घटना को जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पीड़ित महिला को दो युवक बिना नंबर की बाइक पर बैठाकर जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। महिला ने बताया कि आए दिन हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए वह घर से सोने और चांदी के करीब तीन लाख के गहने लॉकर में रखने के लिए दनकौर आई थी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की जल्द पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लेगी। फुटेज में दिख रहे बदमाशों के पास जो बाइक है उसका नंबर भी नहीं है- समरेश कुमार सिंह, कोतवाल दनकौर