{"_id":"6a15bfcbe92042f1f904b065","slug":"two-bangladeshi-nationals-living-illegally-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138098-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला की विदेशी सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 26 साल के नईम हुसैन और 29 साल के मोहम्मद दुलाल हुसैन के रूप में हुई है। दोनों शालीमार बाग के हैदरपुर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक फोन बरामद किया है, जिसमें बांग्लादेशी पहचान पत्र की फोटो कॉपी मिली है।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सेल को सूचना मिली कि शालीमार बाग के हैदरपुर गांव में कुछ बांग्लादेशी नागरिक मजदूर बनकर रह रहे हैं। पुलिस ने 25 मई को हैदरपुर गांव में छापा मारकर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से एक स्मार्ट फोन मिला है, जिसमें आरोपियों ने बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार से बातचीत करने के लिए प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल किया हुआ था। साथ ही मोबाइल से बांग्लादेशी पहचान पत्रों की तस्वीरें भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को क्षेत्रीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश कर उन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया है।