{"_id":"5c41fb52bdec224bd41e1795","slug":"two-arrested-with-nigerian-with-24-crore-rupees-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई समेत दो गिरफ्तार
Fri, 18 Jan 2019 09:44 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
heroin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की छह किलो हेरोइन बरामद की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्य आरोपी पन्नालाल मध्य प्रदेश से हेरोइन लाकर दिल्ली, पंजाब, यूपी व उत्तराखंड में सप्लाई करता था। वह 15 वर्ष से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी की टीम को सूचना मिली थी कि यह गिरोह उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और यूपी में मादक पदार्थ भेजता था। भारत आने वाले विदेशी सैलानियों को भी ये हेरोइन सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
करीब चार महीने जांच के बाद पुलिस को 17 जनवरी को सूचना मिली कि मंदसौर, मध्य प्रदेश से हेरोइन की खेप लेकर पन्नालाल दिल्ली में नाइजीरियाई युवक को देने पश्चिमी विहार, दिल्ली आ रहा है।
एसीपी मनोज दीक्षित की देख-रेख में इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और रमेश शर्मा की टीम ने घेराबंदी की। देहरादून, उत्तराखंड निवासी पन्नालाल उर्फ विनोद (38)व नाइजीरियाई इम्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। पन्नालाल से दो किलो व इम्मा के कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। वर्ष 2013 में स्पेशल सेल ने पन्नालाल को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह फिर हेरोइन की सप्लाई करने लगा।
इम्मा ने बताया कि वह पन्नालाल से हेरोइन लेता था। इम्मा ने बताया कि वह दिल्ली में करीब 100 किलो हेरोइन सप्लाई कर चुका है। पन्नालाल के परिजन भलस्वा डेयरी, दिल्ली में और वह खुद देहरादून में रहता था। मंदसौर, मध्य प्रदेश के ड्रग्स डीलर के संपर्क में आकर वह हेरोइन सप्लाई करने लगा था। इम्मा वर्ष 2017 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और उसके बाद वापस नहीं गया था।