फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested with 800 kg Ganja worth approximately Rs 2.4 crore in Delhi

दिल्लीः पुलिस ने 2.4 करोड़ रुपये का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 05:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 12 Jul 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 800 kg Ganja worth approximately Rs 2.4 crore in Delhi
800 किलो गांजे के साथ पकड़े गए दो युवक - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके ट्रक से 800 किलो गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये आंध्र प्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थ सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, शाखा की एसओएस-दो में तैनात हवलदार संदीप को 11 जुलाई को सूचना मिली थी कि काजिम व ड्राइवर दिनेश नगालैंड नंबर के ट्रक में गांजा लेकर आएंगे। एसीपी अरविंदर कुमार यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने घेराबंदी कर बवाना औद्योगिक एरिया से मूल रूप से दरभंगा, बिहार निवासी मो. काजिम उर्फ लाड्डन (26) व मिर्जापुर, यूपी निवासी दिनेश कुमार (34) को गिरफ्तार किया। इनके ट्रक से 800 किलो गांजा बरामद हुआ। काजिम ने बताया कि वह वर्ष 2012 में दिल्ली आया था। बदरपुर में एसी प्लांट में काम करने के दौरान यह नांगलोई निवासी तस्कर सलम के संपर्क में आया। करीब दो वर्ष से काजिम सलम के साथ काम कर रहा था। मार्च 2019 से सलम ने उसे गांजे के लिए आंध्र प्रदेश भेजना शुरू किया। 
विज्ञापन


काजिम ट्रेन से विशाखापट्टनम जाता और सलम हवाई जहाज से। सलम विशाखापट्टनम में आनंद पांडेय से मिलता। वह गांजे, ट्रक व ड्राइवर आदि का प्रबंध करता था। सलम आनंद पांडेय को भुगतान कर देता था, जबकि काजिम दिनेश के साथ ट्रक को दिल्ली लेकर आता था। दिनेश 15 वर्ष से ड्राइवरी कर रहा है। वह मिर्जापुर, यूपी निवासी आनंद पांडेय से दो महीने पहले एक बार मिला था। उसकी नौकरी खाली ट्रक में विशाखापट्टनम पहुंचने की थी। आनंद पांडेय हवाई जहाज से विशाखापट्नम पहुंचता था। दिनेश विशाखापट्टनम में किसी अनवर को फोन कर बुलाता था। वह जंगल में ले जाकर ट्रक में गांजा लोड कराता था। दिनेश यूपी व राजस्थान होकर ट्रक को दिल्ली ले आता था। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दस दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed