फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two arrested from Gurugram Call center accused for busting US citizens by antivirus pop ups

गुरुग्राम में अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 09:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Aug 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
two arrested from Gurugram Call center accused for busting US citizens by antivirus pop ups
कॉल सेंटर में टीम ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान शुक्रवार देर रात अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर सरगना के साथ 25 युवक-युवतियों को पकड़ा। 

विज्ञापन


कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर/लैपटॉप में एंटी वायरस की वैधता खत्म होने का पॉपअप भेजकर फर्जी तरीके से एंटी वायरस बेचा जाता था। गिरोह के सरगना दिल्ली के हरिनगर निवासी विक्रम वर्मा और उसके साझीदार को पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


करीब 8 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने 8 मास्टर कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त किए, जिनसे डाटा खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों ने जुलाई से कॉल सेंटर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्ते के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि खुफिया विभाग से मिली सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ देर रात करीब साढ़े 12 बजे सोहना रोड पर जेएमडी मॉल स्थित कॉल सेंटर में छापा मारा। 

जांच में पता चला कि कॉल सेंटर 13 जुलाई को शुरू किया गया था। यहां से रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर से यूएस के नागरिकों के कंप्यूटर/लैपटॉप में पॉपअप के जरिए एंटी वायरस की वैधता खत्म होने का संदेश भेजा जाता। 


इसके बाद उन्हें एंटी वायरस और अन्य सॉफ्टवेयर बेचे जाते थे। इसके बदले भुगतान डॉलर में लिया जाता था। टीम ने कॉल सेंटर में काम करने वाले 19 युवकों व छह युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस गिरोह के सरगनाओं के बैंक खाते खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed