फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for firing in parking dispute in Usmanpur OF Delhi, minor also caught, photo viral

Delhi Firing: न्यू उस्मानपुर में पार्किंग विवाद में चलाईं गोलियां दो गिरफ्तार, नाबालिग भी धरा, फोटो वायरल

Wed, 01 Feb 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Feb 2023 08:08 AM IST
सार

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में फायरिंग होने लगी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two arrested for firing in parking dispute in Usmanpur OF Delhi, minor also caught, photo viral
दिल्ली में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पार्किंग विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक परिवार ने गली में ही रहने वाले दूसरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। राहत की बात यह रही कि हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या के प्रयास, गोली चलाना, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इस्लाम (27) और शुएब (20) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद असलम (47) ने बताया कि वह गली नंबर-7, अरविंद नगर, तीसरा पुश्ता में रहते हैं। उनका बिल्डिंग मेटेरियल का काम है। करीब 10 दिन पूर्व बेटे मुनव्वर का बाइक पार्क करने को लेकर गली में ही रहने वाले सलमान से झगड़ा हो गया था। उस समय पड़ोसियों ने बीचबचाव कराकर समझौता करवा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर के समय पहले हुए विवाद को लेकर सलमान और रिश्तेदार इस्लाम ने मुनव्वर को घेर लिया। दोनों उसे पीटने लगे। शोर हुआ तो असलम बेटे को बचाने पहुंच गए। इस बात पर दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई। असलम अपने बेटे व परिवार के बाकी लोगों को लेकर घर आ गए। आरोप है कि सलमान और रिश्तेदार गाली-गलौज कर देखने की धमकी देने लगे। करीब आधे घंटे बाद सलमान और रिश्तेदार गली में इकट्ठा हो गए। 


सभी के हाथों में तमंचे और पिस्टल थीं। आरोपियों ने असलम के मकान की ओर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं। पुलिस के आते ही आरोपी फरार हो गए। कई गोलियां असलम की घर की दीवार पर लगी हैं। सोमवार शाम को ही पुलिस ने इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मंगलवार को शुएब और नाबालिग को दबोच लिया गया। पुलिस बाकी साथियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed