फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for duping Rs 6 lakh by posing as electricity employees and using APK files

Delhi NCR News: बिजली कर्मचारी बनकर एपीके फाइल से 6 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एपीके फाइल डाउनलोड कराई और उसके खाते से 6.02 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी आशीष मिश्रा के मुताबिक, ताहिरपुर निवासी मोहन ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने खुद को बीएसईएस का कर्मचारी बताकर बिजली बिल में नाम अपडेट करने के बहाने एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कराई। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से रकम ट्रांसफर हो गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विरार ईस्ट निवासी अतुल सिंह (34) और अनुज काशीनाथ साल्वी (41) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ठगी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक 10 अन्य साइबर ठगी के मामलों में भी शामिल रहे हैं। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed