फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for cheating by making fake degrees of closed university

जालसाजी: बंद यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री बनाकर ठगी में इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Sun, 02 Feb 2025 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

जावेद गिरोह का सरगना है। उसने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड की एक यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की हुई है। आरोपी बैक डेट में सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाते थे, जबकि वर्ष 2021 से ही यूनिवर्सिटी बंद है।

विज्ञापन
Two arrested for cheating by making fake degrees of closed university
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी पीएचडी एडमिशन रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में कंप्यूटर इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर के खान आलमपुरा स्थित नई बस्ती निवासी जावेद खान और सहारनपुर की डिफेंस काॅलोनी स्थित चौधरी विहार निवासी शाहरुख अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जावेद गिरोह का सरगना है। उसने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड की एक यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की हुई है। आरोपी बैक डेट में सहारनपुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाते थे, जबकि वर्ष 2021 से ही यूनिवर्सिटी बंद है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल और धोखाधड़ी के कुछ डिजिटल दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों से ठगी की।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि एक छात्रा ने साइबर थाने में एडमिशन के नाम पर 1.80 लाख ठगने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसे पीएचडी करनी थी। एडमिशन के लिए उसने ऑनलाइन सर्च शुरू किया। इस बीच उसने www.literateus.com नामक वेबसाइट पर जाकर संपर्क किया।

वेबसाइट पर दिए गए नंबर के आधार पर पीड़िता ने जावेद से बातचीत की, एडमिशन के नाम पर आरोपी ने समय-समय पर 1.80 लाख रुपये ले लिए। इस बीच आरोपी ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी का फर्जी आईकार्ड भी दिया। इस बीच आरोपी लगातार रुपयों की मांग करते रहे, तो पीड़िता को शक हुआ। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई।

अब तक 15 से अधिक लोगों को ठगा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता द्वारा भेजी गई रकम किसी शाहरुख और जावेद के खाते में भेजी गई है। पुलिस ने खाते से लिंक नंबर को चेक किया तो आरोपी का फोन बंद मिला। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस से जावेद को नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा गया, जबकि शाहरुख को सहारनपुर से दबोचा। दोनों नशे के आदी हैं। जावेद 2022-23 में एक यूनिवर्सिटी में पीएचडी करवाता था। यहीं से आइडिया लेकर उसने अपनी वेबसाइट बनाकर ठगी की। आरोपी अब तक 15 से अधिक लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुका है।

फोटो में छेड़छाड़ कर बनाते थे फर्जी आईकार्ड
जावेद ने वेबसाइट बनाने के बाद पीएचडी में दाखिले के नाम पर ठगी शुरू कर दी। आरोपी संपर्क कर बैक डेट में डिग्री दिलवाने का झांसा देता था। बाद में फोटो से छेड़छाड़ कर नकली आईकार्ड व डिग्री बनाता था। आरोपी ने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड से इंजीनियरिंग की हुई है। पहले उसने किसी के साथ काम किया, बाद में जावेद ने खुद ही डिग्री देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed