{"_id":"5e51cab48ebc3ef3c13d8a17","slug":"two-and-a-half-year-old-child-s-leg-broken-in-delhi-s-play-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के प्ले स्कूल में ढाई साल के बच्चे का पैर टूटा, मामला थाने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के प्ले स्कूल में ढाई साल के बच्चे का पैर टूटा, मामला थाने में
Sun, 23 Feb 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 इलाके में एक प्ले स्कूल की लापरवाही से ढाई साल के बच्चे का पैर टूट गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। महिला ने स्कूल की शिक्षिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दीपिका सपरिवार लाजपत नगर-4 में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि घटना सात फरवरी की है। उसका बेटा राजवीर ग्रेटर कैलाश के आईपीएसएसए प्ले स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन
उसे सात फरवरी को बेटे के स्कूल से जानकारी मिली कि राजवीर को बुखार है। परिजन स्कूल पहुंचे और राजवीर को लेकर होली फैमली अस्पताल गए। जहां बच्चे ने पैर में दर्द होने की शिकायत की। एक्सरे करने पर पता चला कि उसका पैर टूट गया है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि बच्चे का पैर टूटने की जानकारी उसे न देकर बुखार होने की बात कही गई। उसने स्कूल की शिक्षिका पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।