फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Afghani arrested with 80 lakhs rupees heroine, Delhi

दिल्ली: 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो अफगानी गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2019 05:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Two Afghani arrested with 80 lakhs rupees heroine, Delhi
दो अफगानी गिरफ्तार - फोटो : Social Media (File Photo)

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की 600 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, शाखा की नारकोटिक्स सेल में तैनात एसआई विशन को सूचना मिली थी कि दो अफगानी नागरिक जबिउल्लाह और मासजिडी फिरोज हेरोइन की सप्लाई करने में लगे हुए हैं और गीता कॉलोनी में आएंगे।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी आरके ओझा की देखरेख में इंस्पेक्टर राममनोहर की टीम बनाई गई। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मासजिदी फिरोज (35) ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष पहले भारत आया था। उस समय वह पांच वर्ष का था। वह दिल्ली में हिंग मसाला और जड़ी-बूटियां बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पहले वह जबीउल्लाह, राहिमी व अन्य अफगानी नागरिकों से मिला। ये लोग अफगान से हेरोइन लाते थे। इसके बाद उसने जबीउल्लाह के साथ मिलकर हेरोइन की सप्लाई करना शुरू कर दिया।


जबीउल्लाह (40) ने बताया कि वह 10 वर्ष से हेरोइन अफगानिस्तान से भारत ला रहा है। वह साल में दो से तीन वर्ष अफगानिस्तान जाता था। ये 15 वर्ष से भारत में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed