{"_id":"68fce9bc98a34c04dd0f97ea","slug":"two-accused-of-stabbing-and-robbery-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109757-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चाकू मारकर लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चाकू मारकर लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 13 अक्तूबर की रात को हुई थी वारदात
आरोपियों ने चाकू मारकर कर ली थी लूटपाट, पुलिस ने मामला दर्ज कर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में चाकू मारकर लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश (23) और पारस (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।
पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात को जनता काॅलोनी, वेलकम निवासी अशरफ (50) अपना मिनी टेंपो वेलकम इलाके में चार्ज कर रहे थे। इस बीच आधी रात को चार्जिंग हब पर तीन स्कूटी सवार बदमाश वहां पहुंचे। आरोपियों ने पीड़ित से लूटपाट का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को चाकू मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी दिनेश को प्रहलादपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी पारस को नाम बताया। टीम ने छापेमारी कर आरोपी पारस को गीता काॅलोनी से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद हो गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।