फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused declared criminals in head constable's murder during delhi riots

दिल्ली दंगाः हेड कांस्टेबल की हत्या में दो आरोपी घोषित अपराधी करार

Mon, 07 Sep 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused declared criminals in head constable's murder during delhi riots
कड़कड़डूमा कोर्ट - फोटो : एएनआई

कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे में हेड कांस्टेबल रतन लाल की गोली मारकर हत्या मामले में दो आरोपियों सुलेमान उर्फ सलमान सिद्दीकी और रवीश को घोषित अपराधी करार दिया। मुख्य महानगर दंडाधिकारी पुरुषोत्तम पाठक ने कहा कि कोर्ट को मानना है कि दोनों आरोपी सीआरपीसी की धारा 82 के तहत प्रक्रिया के बावजूद जानबूझकर अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने हाल ही में इस मामले में हाईकोर्ट में दायर आरोपपत्र पर कहा कि आरोपियों द्वारा किए गए अपराधों का संज्ञान लेने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत हैं। हालांकि वह इस मामले में आईपीसी की धारा 153-ए के तहत संज्ञान लेने के लिए इच्छुक नहीं है, क्योंकि सीआरपीसी की धारा 196 के तहत प्रदान की गई मंजूरी जांच एजेंसी द्वारा दायर की जानी अनिवार्य है, लेकिन एजेंसी ने अभी तक ऐसा नहीं किया। 
विज्ञापन


इस पर दिल्ली पुलिस के आईओ ने कोर्ट से कहा कि 13 जुलाई को सक्षम अधिकारी को एक पत्र भेजा गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि मंजूरी के लिए कितना समय लगेगा। इस परिदृश्य में, जब मंजूरी प्राप्त करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है और कार्यवाही में किसी भी तरह की देरी अनावश्यक रूप से दंगा मामले की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालतों के निर्माण के उद्देश्य को विफल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न्यायाधीश ने सभी आरोपियों के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया और तिहाड़ सेंट्रल जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सभी आरोपियों को 10 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश करें। ब्यूरो 

दिल्ली दंगा मामला : युवक की हत्या करने वाला इनामी शूटर पकड़ा

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में वांछित इनामी शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, लेकिन हेलमेट होने के कारण चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कद-काठी से पहचान के बाद आरोपी मुस्तकीम उर्फ समीर सैफी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। दिल्ली दंगों में करीब छह महीने की जांच के बाद हत्या के मामले में पहला शूटर गिरफ्तार हुआ है। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान राजधानी पब्लिक स्कूल, महालक्ष्मी एक्लेव, मुस्तफाबाद में राहुल सोलंकी नामक युवक की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह गाजियाबाद स्थित एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। घटना के समय वह दूध लेने निकला था। दयालपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच एसआईटी, क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विवेकानंद झा व एसआई लोकेंद्र सिंह की टीम ने आरिफ, अनिस, सिराजुद्दीन, सलमान, सोनू, सैफी और इरशाद को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। पुलिस को गवाहों व सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक आरोपी ने राहुल को गोली मारी थी। सीसीटीवी में आरोपी का शरीर तो दिखाई दे रहा था, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा था। 

दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी संदीप लांबा व इंस्पेक्टर विवेकानंद झा की देखरेख में एसआई लोकेंद्र सिंह, एसआई संजय गुप्ता व एएसआई धर्मेंद्र की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने 100 ज्यादा लोगों से पूछताछ की। आखिरकार आरोपी की पहचान शूटर समीर सैफी के रूप में हुई। करीब छह महीने की जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी समीर सैफी (25) को भजनपुरा मजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कट्टा, पांच कारतूस, वारदात के समय पहनी जींस की पेंट, जूते, मोबाइल व हेलमेट बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह सीएए व एनआरसी के विरोध में फरूकिया मजिस्द के पास से दंगों में शामिल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed