फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested in Nikhil Chauhan s murder case at Delhi s Aryabhatta College

भाभी कहने पर हुआ महासंग्राम: 40 से ज्यादा छात्रों ने की हाथापाई, विवाद का बदला लेने के लिए एक युवक की हत्या की

Mon, 19 Jun 2023 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Jun 2023 10:44 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आर्यभट्ट कॉलेज के सामने रविवार सुबह स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के बीए (हॉनर्स,राजनीतिक विज्ञान) के छात्र पश्चिमी विहार निवासी निखिल चौहान की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। चाकू निखिल की छाती में लगा और दिल तक चला गया।

विज्ञापन
Two accused arrested in Nikhil Chauhan s murder case at Delhi s Aryabhatta College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में निखिल चौहान की महिला दोस्त को भाभी बोलने पर 11 जून को बड़े पैमाने पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में 40 से ज्यादा छात्रों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई की थी। निखिल व उसके साथियों ने रीतिक, अंशू व राहुल गुट पर हमला कर दिया था। इस झगड़े के बदले के परिणामस्वरूप ही निखिल की हत्या की गई। एक आरोपी ने उसकी छाती में चाकू मार दिया था। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने हत्यारोपी राहुल और हारून को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पांच फरार साथियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आर्यभट्ट कॉलेज के सामने रविवार सुबह स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के बीए (हॉनर्स,राजनीतिक विज्ञान) के छात्र पश्चिमी विहार निवासी निखिल चौहान की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। चाकू निखिल की छाती में लगा और दिल तक चला गया। इससे उसका दिल पंक्चर हो गया। हत्या का मामला दर्जकर साउथ कैंपस थानाध्यक्ष नरेश कुमार की देखरेख में एसआई विवेक सिंह, हवलदार प्रदीप, भागीरथ, आशकरण और सिपाही सतेंदर की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने जांच के बाद रविवार रात को दो आरोपी बिंदापुर निवासी राहुल और पार्ट-1, चाणक्यपुरी निवासी हारुन को गिरफ्तार कर लिया। राहुल बीए कर रहा है और उसके पिता की परचून की दुकान है। पढ़ाई छोड़ चुका हारून निलोठी में एक फैक्टरी में काम करता था।

विज्ञापन

एक-दूसरे को जानते थे दोनों पक्ष 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक निखिल व आरोपी राहुल, आंशु व रीतिक एक-दूसरे को जानते हैं। सभी 11 जून को कक्षाएं अटेंडेंट करने के लिए आर्यभट़्ट कॉलेज आए थे। यहां पर राहुल व उसके दोस्तों ने निखिल की महिला दोस्त को भाभी बोल दिया था। इस बात पर निखिल ने अपने दोस्तों को कॉलेज में बुला लिया। इन लोगों ने राहुल, अंशु, रीतिक व अन्य की पिटाई कर दी। कॉलेज के स्टाफ का कहना है कि कॉलेज परिसर में करीब 40 से ज्यादा छात्रों में झगड़ा हुआ था। अंशु की ज्यादा पिटाई कर दी थी। इसके बाद राहुल व अंशु निखिल व उसके दोस्तों को देख लेने की धमकी दी थी। 

आरोपियों ने निखिल को गेट पर पकड़ लिया था
राहुल व उसके साथी रविवार को आर्यभट्ट कॉलेज पहुंच गए। दोपहर के समय जब निखिल कॉलेज के बाहर निकल रहा था तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। इन लोगों में से किसी एक ने निखिल की छाती में चाकू घोंप दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं हैं। सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।  

विज्ञापन

पुलिस सजग होती तो न होता हत्याकांड
कॉलेज स्टाफ का कहना है कि 11 जून को जब कॉलेज में झगड़ा हुआ था तो पुलिस ने सूचना के बाद भी संज्ञान नहीं लिया। झगड़े के बाद भी कॉलेज में सुरक्षा भी नहीं बढ़ाई गई थी। कॉलेज स्तर पर भी सुरक्षा नहीं बढ़ पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed