{"_id":"59567ffa4f1c1b414d8b47dd","slug":"two-accused-arrested-in-accident-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
arresting
इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ाने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बदमाशों की पहचान नोएडा ने टिनू नागर और गांव तिगांव फरीदाबाद के सचिन दायमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एचएचओ विकास कौशिक ने बताया कि दोनों बदमाश बीते शनिवार 24 जून को शराब पी रखी थी। रात 1:15 बजे वह पब में जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई तो टिनू नागर ने एसएचओ और उनकी टीम पर स्कार्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी बुधवार को ही दिल्ली के बंसतपुर से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को हुई। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी सचिन दायमा के जीजा की थी। आरोपी उनकी गाड़ी मांगकर घूमने के लिए एमजी रोड गुरुग्राम आए थे।
विज्ञापन