फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for withdrawing money from ATM by cutting power

दिल्ली: बिजली काटकर एटीएम से निकालते थे पैसे, रंगे हाथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 11:47 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 11:47 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नूंह हरियाणा निवासी अहसान व रहीस को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम की बिजली सप्लाई करने वाले तारों को काटकर उनके बीच में रिमोट लगा देते थे। इससे बिजली की सप्लाई इनके हाथ में आ जाती थी। इसके बाद वह पूरी घटना को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
Two accused arrested for withdrawing money from ATM by cutting power
- फोटो : istock

विस्तार

सरिता विहार थाना पुलिस ने एटीएम की बिजली काटकर एटीएम से पैसे निकालने वाले नूंह, मेवात के दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये बहुत ही अनोखे तरीके से पैसे निकालते थे। आरोपी एटीएम से पैसे निकालने की वारदात सिर्फ छुट्टी वाले दिन यानि शनिवार व रविवार को करते थे। ये वारदात के लिए नूंह, मेवात से कार से दिल्ली आते थे। इनके पास से एक स्क्रू डाइवर, एक मुड़ा तार व कार बरामद की गई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार सरिता विहार थाने में तैनात एसआई वेद्रपकाश व हवलदार लीलाधर को 13 मार्च को एक्सिस बैंक, जसोला विहार शाखा के संचालन प्रमुख ने सूचना दी थी कि एटीएम बूथ में दो युवक घुसकर कुछ संदिग्ध गतिविधि कर रहे हैं। सूचना के बाद एसआई वेदप्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक मुड़े हुए तार से एटीएम की कैश ट्रे को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनके पास से दो रिमोट, एक स्क्रू ड्राइवर व एक दोनों ओर से मुड़ा हुआ तार बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान नूंह, हरियाणा निवासी अहसान पुत्र अकबर(22) रहीस (23) पुत्र अय्यूब के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर सरिता विहार थानाध्यक्ष राकेश शर्मा की देखरेख में एसआई वेदप्रकाश व एएसआई लायक अली की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि इन्होंने करीब एक महीने से वारदात करना शुरू किया था। ये छुट्टी वाले दिन ही वारदात करने आते थे। आरोपियों का कहना था कि छुट्टी वाले दिन एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते, इस कारण ये छुट्टी वाले दिन वारदात करते थे। आरोपियों ने बताया कि इस तरीके से ये गुरुग्राम, नोएडा व दिल्ली में काफी वारदात कर चुके हैं। एटीएम से चुराई गई रकम से कार खरीदी थी। ये शराब व नशीली दवाईओं के सेवन के आदी हैं। 


अनोखे तरीके से पैसे निकालते थे
आरोपी एटीएम की बिजली सप्लाई करने वाले तारों को काटकर उनके बीच में रिमोट लगा देते थे। इससे बिजली की सप्लाई इनके हाथ में आ जाती थी। जैसे ही कोई पीड़ित पैसे निकालने एटीएम बूथ में जाता और वह पैसे निकालने की प्रक्रिया को पूरी करता। और खर-खर की आवाज होकर पैसे एटीएम की कैश ट्रे में आते उसी समय आरोपी रिमोट से एटीएम की बिजली काट देते थे। पीड़ित कुछ देर परेशान होकर मौके  से चला जाता था। इसके बाद अहसान एटीएम के अंदर जाता। ये स्क्रू ड्राइवर से पॉकेट कैश ट्रे के पैसे बाहर निकलने वाले एमटीएम के हिस्से को ऊपर उठा देते थे। इसके बाद तार के जरिए ये ट्रे से पैसे बाहर निकाल लेते थे। अहसान ने ग्रेजुएशन किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed