{"_id":"58d525574f1c1bb6681a6d49","slug":"twitter-account-of-student-leaders-suspended-and-restore-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं के ट्विटर अकाउंट संस्पेंड, शिकायत के बाद हुए एक्टिवेट पर फॉलोअर्स गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं के ट्विटर अकाउंट संस्पेंड, शिकायत के बाद हुए एक्टिवेट पर फॉलोअर्स गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) ने ट्विटर इंडिया पर अकाउंट संस्पेंड करने का आरोप लगाया है। एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि अचानक एबीवीपी के कई बड़े छात्र नेतओं समेत पदाधिकारियों के अकाउंट संस्पेंड हो जाते हैं और शिकायत के बाद अकाउंट तो एक्टिवेट हो गए, लेकिन फॉलोवर्स गायब हैं।
विज्ञापन
बीएचयू, जेएनयू समेत डीयू के भी कई छात्रों के अकाउंट संस्पेंड हुए थे, जोकि बाद में फिर मिल गए हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बाहुगुणा के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम यह समस्या सामने आयी।
विज्ञापन
एबीवीपी वॉइस, एबीवीपी दिल्ली समेत एबीवीपीसाकेतऐट बाहुगुणा साकेत का अकाउंट संस्पेंड हो गया था। पहले नेटवर्क की दिक्कत समझी, लेकिन बाद में पता चला कि अकाउंट संस्पेंड हो चुके हैं।
विज्ञापन
कई अन्य छात्रों ने भी दी ऐसी ही शिकायत
ट्विटर
इस संबंध में ट्विटर इंडिया को शिकायत भेजी गयी, तब जाकर शुक्रवार सुबह अंकाउट एक्टिवेट हुआ। हालांकि इस दौरान उनके फॉलोअर्स गायब हो गए हैं। साकेत का कहना है कि मेरे निजी अकाउंट से 75सौ और एबीवीपी वॉइस से 48 हजार फॉलोअर्स गायब हुए हैं।
साकते का सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं, जेएनयू के सौरभ समेत कई अन्य छात्रों ने भी ऐसी ही शिकायत दी है। उनका भी कहना है कि अकाउंट संस्पेंड हुआ, जोकि शुक्रवार को एक्टिवेट हो गए।
साकते का सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं, जेएनयू के सौरभ समेत कई अन्य छात्रों ने भी ऐसी ही शिकायत दी है। उनका भी कहना है कि अकाउंट संस्पेंड हुआ, जोकि शुक्रवार को एक्टिवेट हो गए।