फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twenty seven coaching centers of East Delhi will be closed

पूर्वी दिल्ली के 27 कोचिंग सेंटर होंगे बंद, जांच में आग से सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले

Tue, 28 May 2019 12:09 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 28 May 2019 12:09 PM IST
सार

-अधिकतर सेंटरों में नहीं पार्किंग की उचित व्यवस्था

विज्ञापन
Twenty seven coaching centers of East Delhi will be closed
सुरत के कोचिंग सेंटर में आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के सूरत में हुए अग्निकांड में छात्र-छात्राओं की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के 27 कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के बाद पूर्वी निगम के अधिकारियों की तरफ से की गई जांच में इन संस्थानों में आग से सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले, तो अधिकतर संस्थानों की ओर से टैक्स न चुकाने का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


टीम ने लक्ष्मी नगर और आसपास संचालित होने वाले ऐसे 37 कोचिंग संस्थानों में आग से सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। इस दौरान ज्यादातर संस्थानों की तरफ से अग्निशमन के लिए माकूल इंतजाम न किए जाने सहित टैक्स में भी अनियमितता का खुलासा हुआ। 10 संस्थानों को ही मानकों के मुताबिक पाया गया।
विज्ञापन


अधिकतर संस्थानों में न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था है और न ही कनवर्जन चार्ज की अदायगी की गई है। जांच में मिली कमियों के बाद निगम की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर कोचिंग सेंटरों की तरफ से न तो कनवर्जन शुल्क जमा किया गया और न ही पार्किंग शुल्क चुकाया गया है, जिन्हें नोटिस जारी कर बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इन संस्थानों में बिल्डिंग बायलॉज का भी उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली की मेयर अंजू ने इस बारे में कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सूरत जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सभी संस्थानों के जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान जिन संस्थानों में कमियां मिलती हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed