फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twenty one million heroin recovered Special Cell arrested three people including Nigerians

21 करोड़ की हेरोइन बरामद, स्पेशल सेल ने नाइजीरियन समेत तीन किए गिरफ्तार

Wed, 01 Aug 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Twenty one million heroin recovered Special Cell arrested three people including Nigerians
नाइजीरियन समेत तीन किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक नाइजीरियन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के अलावा विदेशों में भी हेरोइन की सप्लाई करते थे।  
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार एसीपी अतर सिंह की टीम को 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्कर दीपक गोयल व हरिंद्र पाल लग्जरी कार से रोहिणी इलाके में आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी यहां से हरियाणा व पंजाब में हरोइन की खेप लेकर सिंधू बॉर्डर की तरफ जाएंगे। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व एसआई निर्भय राणा की टीम ने मुकारबा चौक के पास एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। 

पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की खेप उत्तम नगर, दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन प्रिंस से लेते हैं। इसके बाद पंजाब व हरियाणा में सप्लाई करते हैं।  

दीपक गोयल ने बताया कि वह दो वर्ष पहले पटियाला जेल में प्रिंस से मिला था। प्रिंस ने उसे अपनी फेसबुक आईडी दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने प्रिंस से संपर्क साधा। दीपक गोयल पांच वर्ष से व हिरिंद्र पाल दो वर्ष से इस धंधे में लिप्त हैं। 

अब तक 80 किलो हेरोइन को चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस टीम ने उत्तम नगर में दबिश देकर 30 जुलाई को चिजेमेजू उर्फ ओबिजी उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 750 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 

प्रिंस ने बताया कि हेरोइन की खेप अफगानिस्तान से लाई जाती है। वह भारत के अलावा कनाडा, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड व फ्रांस में भी सप्लाई करता है।  

अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार खानुरी मंडी, जिला संगरूर, पंजाब निवासी दीपक गोयल (21) सुरेंद्र नाम व्यक्ति के कहने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा था। आरोपी पांच वर्ष पहले पटियाला, पंजाब में मादक पदार्थों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। 

जेल में उसकी मुलाकात प्रिंस से हुई थी। बी-1, रखपुर कॉलोनी, पिंजोर, पंचकूला हरियाणा निवासी हरिंद्र पाल (21) दोस्त पिंजाअर के कहने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। दो वर्ष से इसने अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था।

प्रिंस वर्ष 2016 में दिल्ली, भारत बिजनिस वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद ये भारत में ही रहने लगा और मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed