अगवा करने के एक घंटे में मार डाला था 12 साल का मासूम, गुस्साए परिजनों ने किया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के करावल नगर में मासूम निशांत की हत्या के बाद से शनिवार को उसके परिजनों व रिश्तेदारों में रोष फैल गया। पुलिस की कार्रवाई में देरी से नाराज होकर उन्होंने करावल नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
आरोपी निशांत के पिता से मोटी रकम वसूलना चाहता था। इसके लिए उसने राज खुलने के डर से पहले हत्या की साजिश रची। अगवा करने के एक घंटे के भीतर ही उसने निशांत को मार दिया और बाद में शव को भी ठिकाने लगा दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पहले ही दिन आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने रुपये लेकर आरोपी को छोड़ दिया। भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों का हटाने का प्रयास किया तो वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मी पत्थरबाजी में जख्मी हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
मोमोज खिलाने के बहाने से मासूम को बुलाकर उतारा मौत के घाट
पूछताछ में नन्हे ने बताया है कि उसे पता था कि निशांत मोबाइल में गेम खेलने का शौकीन था। उसने मोबाइल में गेम खिलाने का झांसा दिया। नन्हे ने उसे मोमोज और रोल भी खिलाया। बाद में वह उसे बहला-फुसलाकर नाले के पास ले गया।
वहां मासूम की गला घोंटकर हत्या कर शव को एक बोरे में डाला और नाले में फेंक दिया। बाद में वह घर लौट गया। आरोपी ने बताया कि जल्द रुपये कमाने के चक्कर में उसने वारदात की।