{"_id":"5bd6c751bdec22697455760b","slug":"twelve-year-old-girl-hang-herself-after-fight-over-remote-with-younger-brother-in-delhi-seelampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई से टीवी रिमोट को लेकर हुआ था झगड़ा, 12 साल की लड़की ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई से टीवी रिमोट को लेकर हुआ था झगड़ा, 12 साल की लड़की ने लगा ली फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रिमोट घरों में अक्सर कलह की वजह बनता है, लेकिन मौत की वजह बन जाए तो यह चौंकाता है। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के सीलमपुर में, जहां 12 साल की बहन और 7 साल के भाई के बीच टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया। बात इस हद तक बिगड़ गई कि गुस्साई बहन फांसी से झूल गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीलमपुर में बुधवार को दो भाई एक बहन अपने घर में अकेले थे। उसी दिन शाम करीब 5:55 पर लड़की और उसके छोटे भाई का रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया।
बहन अपना पसंदीदा शो देखना चाहती थी और भाई उसे रिमोट नहीं दे रहा था। इस बीच अंदर पढ़ रहा 17 वर्षीय बड़ा भाई बाहर आया और उसने दोनों को डांटकर झगड़ा न करने को कहा और अंदर चला गया।
विज्ञापन
जब 6 बजे तो लड़की ने फिर रिमोट मांगा लेकिन छोटे भाई ने नहीं दिया। इस बात से वह इतनी नाराज हुई कि कमरे के अंदर गई और दरवाजा बंद कर लिया। यह देख छोटा भाई डर गया और दूसरे कमरे में पढ़ रहे बड़े भाई को ये बात बताई।
विज्ञापन
भाई जब बहन के कमरे का दरवाजा खोल अंदर गया तो उसने देखा कि बहन पंखे से लटकी हुई है, ये देखकर वह घबरा गया और बहन को तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल ले गया।
इस बीच उसने पिता को भी फोन कर इस बात की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि बहन की हालत नाजुक है और उसका इलाज शुरू किया। तीन दिन के इलाज के बाद बहन ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि जांच शुरू हो चुकी है
इस बीच उसने पिता को भी फोन कर इस बात की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि बहन की हालत नाजुक है और उसका इलाज शुरू किया। तीन दिन के इलाज के बाद बहन ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि जांच शुरू हो चुकी है