स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट ने उड़ाई सीएम की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोहर लाल सरकार ने भले 100 दिन पूरे कर लिए, पर इसके साथ बगावती सुर भी सुनाई देने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के एक ट्वीट ने इस ओर इशारा किया है। इसके चलते बुधवार को गुड़गांव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री असहज दिखे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को जब सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियाें को लेकर जश्न मना रहे थे।
इस बीच आए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के एक ट्वीट ने सारे जोश को फीका कर दिया। विज ने ट्वीट में कहा है कि ‘कुछ लोग मुझे काम करने से रोक रहे हैं। ये लोग कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। मैं अपने तरीके से काम करता रहूंगा’।
दूसरी बार मुख्यमंत्री हुए परेशान
पिछले सौ दिनों में यह दूसरा मौका है जब मनोहर सरकार को असमंजस की स्थिति से दो चार होना पड़ा है। कुछ दिनों पहले मोबाइल में रिकॉर्ड की गई एक मंत्री और एक मेडिकल ऑफिसर की तकरार वायरल हो जाने से सरकार को फजीहत झेलनी पड़ी थी।
अब अनिल विज का ट्वीट आया है। उनके निकटवर्तियाें का कहना है कि मुख्यमंत्री के कुछ नजदीकी कुछ मंत्रियाें के कामकाज में रोड़ा अटका रहे हैं।
इस बारे में विशेष तौर से गुड़गांव के एक व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है। उसके बारे में एक वरिष्ठ आईएएस भी अपने तबादले का आरोप लगा चुके हैं।
कर दिया गया हस्तांतरण
कहते हैं उसके बारे में पत्रकारोें के बीच कही गई बात की सीडी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद उसका स्थानांतरण कर दिया गया। हालांकि, मंत्रियाें के मनमुटाव की बात मुख्यमंत्री नहीं स्वीकारते।
इस बारे में पूछने पर उन्हाेंने कहा कि किसी मंत्री को काम करने से कोई नहीं रोक रहा है। उनके मंत्रिमंडल के सारे सदस्याें को काम करने की आजादी है।
अनिल विज को भी किसी ने काम करने से नहीं रोका है। वह अपना काम करते रहें। इसके बावजूद प्रेस वार्ता में जब इस बारे में सवाल किया गया तो वह असहज से हो गए थे।
एक झटके में निपट की गई प्रेस वार्ता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेस वार्ता के लिए एपिक सेंटर में काफी तामझाम किया गया था, पर चार सवालों में इसे निपटा दिया गया।
45 मिनट तक मुख्यमंत्री ही सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों वाली पुस्तिका वांचते रहे। जब प्रश्न-उत्तर का समय आया तो चार सवालों के बाद उठकर चले गए।