फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TVC in Delhi will be completed by July, will replace the small vendors

जुलाई तक पूरी दिल्ली में होगी टीवीसी, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी जगह

Tue, 31 May 2016 05:00 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
TVC in Delhi will be completed by July, will replace the small vendors
फेरीवाले

जुलाई तक दिल्ली के हर विधानसभा में टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) बन जाएगी। कमेटी का चेयरमैन संबंधित विधानसभा के अधिकार क्षेत्र वाले एमसीडी उपायुक्त को बनाया जा रहा है।  इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


हर कमेटी में चेयरमैन समेत एक दर्जन सरकारी अधिकारी, एक दर्जन स्ट्रीट वेंडर प्रतिनिधि, मार्केट एसोसिएशन, एनजीओ और आरडब्ल्यूए समेत 30 लोग शामिल होंगे। यह कमेटी स्ट्रीट वेंडर जोन की पहचान कर लाइसेंस जारी करेगी।
विज्ञापन


हर विधानसभा की आबादी का दो फीसदी स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस दिया जाएगा। लाइसेंसधारी को पुलिस या स्थानीय निकाय का कर्मी प्रताड़ित नहीं कर सकेगा। हालांकि निर्धारित जगह से इधर-उधर पटरी लगाने पर संबंधित एजेंसी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनडीएमसी और छावनी बोर्ड ने टीवीसी गठित कर दी है। जल्द ही ये टीवीसी स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन यापन के लिए नियम-कानून को अंतिम रूप देगी। कमेटी में स्वास्थ्य विभाग, कर विभाग, इंजीनियरिंग, तहसीलदार, खाद्य आपूर्ति अधिकारी, श्रम निरीक्षक, सैनेट्री इंस्पेक्टर, एसडीएम, एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर होंगे। 

जानिए क्या रहेगी व्यवस्था और क्या होगा फायदा

TVC in Delhi will be completed by July, will replace the small vendors
टीवीसी

कमेटी में सभी एजेंसी के अधिकारी शामिल होने की वजह से एक बार जगह निर्धारित होने के बाद आपत्तियों के लिए स्थान नहीं बचेगा। शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकाय निदेशक पूरी दिल्ली में टाउन वेंडिंग कमेटी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। 

टीवीसी यह तय करेगी
कि पूरी दिल्ली में सड़क किनारे या बाजारों में खड़े होने वाले हॉकर्स (रेहड़ी-पटरी वाले) जहां-तहां न खड़े हों। इन्हें एक निर्धारित जगह दी जाए। ऐसा करने के साथ ही कमेटी ये सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में हॉकर्स को पुलिस और एमसीडी परेशान न करे। नई कॉलोनी और बाजारों में आरक्षित वेंडर जोन की व्यवस्था शुरुआत में ही कर दी जाएगी। साथ ही पुरानी कॉलोनी में भी वेंडर और नॉन वेंडर जोन बनाए जाएंगे। 

टीवीसी द्वारा अलग-अलग श्रेणी में स्थायी पटरी (वेंडर) और मोबाइल वेंडर लाइसेंस भी दिए जाएंगे। लाइसेंस पर निश्चित जोन, पटरी लगाने का समय और नियम लिखा होगा। लाइसेंस बनाने व नवीनीकरण में जो शुल्क लिए जाएंगे, उस राशि से ट्रेनिंग, जागरूकता, नई पॉलिसी और व्यवसाय की जानकारी के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed