{"_id":"5d9159518ebc3e01390a8411","slug":"tv-screen-installed-in-enclosure-of-chimpanzee-rita","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीटा के लिए बाड़े में लगाई गई टीवी स्क्रीन, खुश हुई बीमार चिंपांजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीटा के लिए बाड़े में लगाई गई टीवी स्क्रीन, खुश हुई बीमार चिंपांजी
Mon, 30 Sep 2019 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
female chimpanzee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चिड़ियाघर में काफी दिनों से बीमार 59 वर्षीय चिंपांजी रीटा अभी भी तरल पदार्थ का ही सेवन कर पा रही है। उसे बोरियत महसूस ना हो, इसलिए मनोरंजन के लिए उसके बाड़े में टीवी लगाया गया है, जिस पर रीटा वीडियो का लुत्फ उठा रही है। वहीं, उसका दीदार करने वालों के लिए भी एक टीवी स्क्रीन लगाई गई है। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद यह स्क्रीन लगाई गई।
विज्ञापन
चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानकारी दी कि रीटा के लिए उसके बाड़े में तकिया, कंबल, चटाई और वाटर बेड की व्यवस्था की गई है। रीटा ने रविवार को दूध, ताजा फलों का जूस और सप्लीमेंट के साथ नारियल पानी पिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एशिया की सबसे उम्रदराज चिंपांजी रीटा की बिगड़ती तबीयत को लेकर एक समाजसेविका ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चिड़ियाघर प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने रीटा की स्थिति से दर्शकों को रूबरू करवाने के लिए चिड़ियाघर में टीवी स्क्रीन लगाई है।
विज्ञापन
यह टीवी स्क्रीन रीटा के बाड़े में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी है। हालांकि, रीटा अपने बाड़े में ज्यादा नहीं चल रही है। इसके साथ ही रीटा के मनोरंजन के लिए उसके बाड़े में भी टीवी स्क्रीन लगाई गई है। स्क्रीन पर रीटा को वीडियो दिखाए जा रहे हैं। रीटा वीडियो देखकर काफी खुश है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को हस्तक्षेप किया था।