सुनंदा मौत मामले में जहर की थ्योरी पर सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले की तफ्तीश अब घुमती हुई नजर आ रही है। पुलिस ने खुद जहर वाली थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अभी तक ये कहा जा रहा था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है, लेकिन अब दक्षिण जिला पुलिस एम्स केमेडिकल बोर्ड को पत्र लिखा है। पुलिस ये जानना चाहती है कि सुनंदा के शरीर में जो जहर मिला है क्या उससे सुनंदा की मौत हो सकती है।
एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया केमेडिकल बोर्ड केजवाब का इंतजार किया गया जा रहा है।
सुनंदा के शरीर में एल्प्रेस नाम का जहर मिला
सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर भले ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया हो मगर एसआईटी की जांच को अभी कोई लाइन नहीं मिल रही है। एसआईटी ये तय नहीं कर पाई है कि सुनंदा की हत्या की गई है या फिर उसने खुदकुशी की है।
गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर के विसरा की जांच के बाद अमेरिका की फोरेंसिक लैब एफबीआई की रिपोर्ट के बाद एम्स के मेडिकल बोर्ड ने ये जो फाइनल रिपोर्ट दी थी कि उसमें कहा गया था कि सुनंदा के शरीर में एल्प्रेस नाम का जहर मिला है।
पुलिस के सामने ये सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सुनंदा के शरीर में जो एल्प्रेस जहर मिला है उससे क्या उसकी मौत हो सकती है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड को पत्र लिखकर इस सवाल का जवाब मांगा है। इस सप्ताह की शुरुआत में ये पत्र लिखा है।
दिल्ली में तीन लोग सुनंदा के लिए दवा लाते थे
तफ्तीश में ये बात सामने आई कि सुनंदा को भारत में बिकने वाली दवाइयां पसंद नहीं थी। उसकी ज्यादातर दवा दुबई से आती थी। या तो सुनंदा दुबई जाने के दौरान खुद लेकर आती थी या फिर किसी से मंगवाती थी।
इसके अलावा दिल्ली में तीन लोग सुनंदा के लिए दवा लाते थे। शशि थरूर का सरकारी पीए दवाई लेकर जाता था। इसके अलावा नारायण सिंह व ड्राइवर बजरंग दवा लाता था।
हालांकि एसआईटी इस मामले को खुदकुशी इसलिए नहीं मान रही है कि सुनंदा के कमरे से एल्प्रेस की तीन गोलियां मिली थीं। कमरे में एल्प्रेस के दो पत्ते थे। इन दोनों पत्तों में तीन गोलियां बची थी। अगर सुनंदा खुदकुशी करती थी वह तीन गोलियां भी खातीं।
शशि थरूर का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जा सकता है
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि मामले की जांच कर रही एसआईटी को लगता कि शशि थरूर का लाई डिटेक्टर टेस्ट जरूरी है तो वह भी करवाया जाएगा।
आखिरी फैसला एसआईटी को लेना है। उन्होंने बताया कि सुनंदा की मौत खुदकुशी, दुर्घटनावश मौत और हत्या हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने डाक्टरों से कुछ स्पष्टीकरण मांगा है।
इसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की है।